Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जीटी राेड नांगलखेड़ी गांव के पास हुआ दाेहती के लिए दूध लेने जा रहे साइकिल सवार व्यक्ति काे गाड़ी ने कुचला – माैत

जीटी राेड पर नांगलखेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे दाेहती के लिए दूध लेने जा रहे साइकिल सवार नाना काे एक गाड़ी ने कुचल दिया और ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया। जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दाैरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पत्नी ने सिविल अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने का आराेप लगाते हुए कहा कि पट्टी करके डाॅक्टर ने छुट्टी देदी थी। घर पहुँचने के बाद उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। दाेबारा सिविल अस्पताल आये लेकिन घायल ने दम ताेड़ दिया।

यूपी के मैनपुरी जिले के गांव तालकनगर निवासी 48 बलबीर सिंह पुत्र प्रसादी लाल यहां सेक्टर-29 में सज्जन चाैक के पास परिवार सहित रहते थे। उनकी पत्नी श्यामा उर्फ सीमा ने बताया कि लड़की की 5 माह की बेटी है। वह पैकेट वाला दूध पीने से बीमार पड़ जाती है। इसलिए पति बलबीर उसके लिए नांगलखेड़ी से ताजा दूध लाते थे। राेजाना की तरह वह बुधवार सुबह 6 बजे नांगलखेड़ी जा रहे थे। फुटब्रिज से जीटी राेड क्राॅस करके साइकिल पर बैठते वक्त दूध की गाड़ी ने ही उनकाे टक्कर मार दी। ड्राइवर गाड़ी मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर वह माैके पर पहुंची और पति काे सिविल अस्पताल ले गई। हादसे के बाद कई घंटे तक पत्नी सिविल अस्पताल में विलाप करती रही। बलबीर कृष्णा गार्डन के पास सब्जी की रेहड़ी लगाता था। जबकि उसकी पत्नी फैक्ट्री में काम करती है। बलबीर की दाे बेटी व 3 बेटे है।

Exit mobile version