रोहतक पुलिस की टीम ने किलोई निवासी नाबालिग दो चचेरे भाइयों की हुई हत्या की वारदात को हल करते हुये वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को 05 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना सदर निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव किलोई निवासी सतबीर की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि सतबीर के दो बेटे सोनू व सुमित के एक-एक लडका है जिनकी उम्र 14 व 16 साल है। दिनांक 29.09.2025 को सतबीर के दोनो पोते वंश के साथ घर से बाहर निकले थे। दिनांक 30.09.2025 को जेएलएन नहर के पास धामड के साथ भालौठ ब्रांच नहर मे एक पोता व भालौठ ब्रांच के किलोई हैड के पास दूसरा पोता मृत अवस्था मे मिले।

मामले की जांच उप.नि राजेन्द्र द्वारा अमल में लाई गई। दौरान जांच दिनांक 04.10.2025 को आरोपी वंश पुत्र रविंद्र निवासी किलोई दोपाना को गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!