Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे बैंक अधिकारी बनकर 2 लाख 29 हजार रुपये की धोखाधडी करने का मामला,गिरोह मे शामिल रहा मास्टर माईन्ड आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की साइबर थाना की टीम ने नौकरी के नाम पर हुई 2 लाख 29 हजार रुपयो की धोखाधडी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना साइबर ने बताया कि गांव गान्धरा निवासी जितेन्द्र की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 18.02.2026 को जितेन्द्र के पास काँल आई जितेन्द्र को बतलाया कि मै एक्सिस बैंक का सिनियर अधिकारी बोल रहा हुं। आपके क्रेटिड कार्ड की लिमिट दोगुनी हो जायेगी जितेन्द्र ने उसके कहे अनुसार ओटीपी बता दिया और जितेन्द्र के साथ कुल 2 लाख 29 हजार रुपये की धोखाधडी की गई।
मामले की जांच पीएसआई औमपाल द्वारा अमल में लाई गई। दौराने जांच आरोपी अंशु पुत्र सुनील निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पांच मौबाइल फोन व छह लैपटाँप बरामद किये है। आरोपी फर्जी लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड की डिटेल प्राप्त करके क्रेडिट कार्ड के साथ फ्रोड करता था।
गिरफ्तार आरोपी-
1अंशु पुत्र सुनील निवासी दिल्ली
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 20 दिनांक 09.03.2026 धारा 318(4),319(2),336(3),338,340(2), 61(2) बीएनएस थाना साइबर क्राइम रोहतक

Exit mobile version