Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे फेसबुक के माध्यम से धोखाधड़ी करके 51 हजार से ज्यादा रुपये की ठगी करने का मामला,गिरोह मे शामिल रहा आरोपी गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने फेसबुक के माध्यम से 51 हजार रुपये की हुई ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

        प्रभारी थाना सिविल लाईन निरिक्षक महेन्द्र ने बताया कि सुभाष नगर निवासी आलम की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिंनाक 25.11.2025 को आलम अपनी फेसबुक एप के माध्यम से दवाई खरीद रहा था। जिस दौरान आलम ने दवाई खरीदने के लिए विज्ञापन देखा। विज्ञापन पर दिये गये मोबाइल नम्बर पर आलम ने मैसेज किया। आलम को एक क्यूआर कोड प्राप्त हुआ। दवाई के नाम पर क्यूआर कोड के माध्यम से अलग अलग ट्रांजैक्शन से कुल 51997/- रुपये ट्रांसफर करवा लिये।   

      मामले की जांच मुख्य सिपाही नवीन द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 07.04.26 को आरोपी हरीश पुत्र गोपाल निवासी उतर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपना बैंक खाता कमीशन पर देता था।

गिरफ्तार आरोपीः-

1. हरीश पुत्र गोपाल निवासी उतर प्रदेश

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 247 दिनांक 16.12.2025 धारा 318(4), 316(2) बीएनएस थाना सिविल लाईन रोहतक  

Exit mobile version