रोहतक पुलिस ने डाकखाना रोहतक मे हुई 63 लाख रुपये के गबन के मामले मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।अदालत के आदेश पर आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमाण्ड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना आर्य नगर पीएसआई बिजेन्द्र ने बताया कि अधीक्षक डाकघर रोहतक की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि डाकखाने के साईलैन्ट एकाउन्ट से 6368791/- रुपये का गबन पाया गया है।
मामले की जांच स.उप.नि विनोद द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 20.03.2026 को आरोपी मनीष उर्फ श्यामा पुत्र सतबीर निवासी भगवतीपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गबन की राशि के लिए खाता व सिम उपलब्ध करवाता था। वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपीः-
मनीष उर्फ श्यामा पुत्र सतबीर निवासी भगवतीपुर
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 07 दिनांक 09.01.2026 धारा 316(5),318(4),238(B),336(2), 338,340(2) बीएनएस थाना आर्य नगर रोहतक
