रोहतक पुलिस ने डेबिट कार्ड से 2 लाख 81 हजार रुपये की हुई ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि गुरुनानकपुरा निवासी पारस की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि पारस सुभाष रोड पर स्थित कार एसेसरीज मे काम करता है। दिनांक 19.05.2025 को सुबह के समय पारस के पास 2,81,137/- रुपये कटने का संदेश प्राप्त हुआ। पारस ने अपना खाता चैक किया तो उसके डेबिट कार्ड से 2,81,137/- रुपये कटे हुये थे। पारस के पास ना ही कोई ओटीपी आया और ना ही किसी लिंक पर क्लिक किया।
मामले की जांच पीएसआई विकास द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 10.02.2026 को आरोपी पीयुष पुत्र विनोद निवासी सैनीपुरा को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ़्तार आरोपी-
पीयुष पुत्र विनोद निवासी सैनीपुरा
रजिस्ट्रड केसः–
अभियोग संख्या 76 दिनांक 05.07.2025 धारा 318(4) बीएनएस थाना साइबर रोहतक
