रोहतक पुलिस ने गांव खिडवाली में नवीन पर हुई फॉयरिंग के मामले मे हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कुमार ने बताया कि दिनांक 07.02.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव खिडवाली में गोली चली है जिसमें खिड़वाली निवासी नवीन घायल होकर पीजीआईएमएमस मे दाखिल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुंरत मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। नवीन के बडे भाई अनिरुध की शिकायत के आधार पर थाना सदर मे धारा 109(1), 3(5) बीएनएस व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 32/2026 अकिंत किया गया है। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 07.02.2026 को नवीन सायं करीब 05 बजे अपने घर आया था। नवीन ने अपने भाई अनिरुध को बताया कि दीपक उर्फ कमांडो, विकास उर्फ ढिला निवासीगण गांव खिडवाली के साथ उसकी कहासुनी हुई है। दीपक व विकास ने जान से मारने की धमकी दी है। कुछ समय बाद नवीन अपनी बुलेट बाईक पर सवार होकर घऱ से थोडी दुर बाबा ज्ञानदास के मंदिर की तरफ चला गया। अनिरुद भी नवीन के पीछे चला गया। पीछे से आ रहे कार मे सवार दीपक, विकास, रितिक, अरुण हथियारो सहित आये। नवीन अपनी बाईक छोडकर भागने लगा तो दीपक ने जान से मारने की नीयत से नवीन पर फॉयर किया तथा फरार हो गये। अनिरुध ने अपने भाई नवीन को ईलाज के लिये पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल कराया।

मामले की जांच स.उप.नि. दिनेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 19.03.2026 को आरोपी मनीष पुत्र रामकुंवार निवासी खिडवाली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने वारदात मे प्रयुक्त हथियार उपलब्ध करवाये थे। वारदात मे शामिल रहे आरोपी दीपक, रितिक व गौरव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपीः-
मनीष पुत्र रामकुंवार निवासी खिडवाली
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 32 दिनांक 07.02.2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस व शस्त्र अधिनियम थाना सदर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!