Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड में घर के बाहर खड़ी कार हुई चोरी, शीशा तोड़कर 20 हजार कैश समेत जेवरात गायब

रोहतक के गांव बोहर निवासी सुमित कुमार ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि वह अपने दोस्त आलोक के साथ चंडीगढ़ में पीजी चलाता है। 6 दिसंबर को वह पीजी से अपनी कार में घर आया था। यह कार उसने करीब एक साल पहले 2023 में खरीदी थी।

उसका दोस्त आलोक उसे घर छोड़ने के बाद गांव बोहर में उसके घर आया था। उसके दोस्त आलोक ने कार को रोहतक के सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड में अपने घर के बाहर खड़ी कर दी थी। आलोक रात को कार को लॉक करके अपने घर चला गया और सो गया। सुबह जब वह घर आया तो कार घर के बाहर नहीं मिली। आलोक ने इसकी जानकारी अपने दोस्त सुमित को दी।

उन्होंने बताया कि घर के बाहर गाड़ी के शीशे टूटे हुए पड़े थे। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी की गई है। वहीं उसकी गाड़ी में 20 हजार रुपए नकदी थी। सुमित ने बताया कि गाड़ी में उसकी एक सोने की अंगूठी व अलोक की एक सोने की अंगूठी भी रखी हुई थी।

वहीं उनकी गाड़ी के पास खड़ी एक ब्रेजा गाड़ी की टेमप्रेरी नंबर प्लेट भी चोरी कर ले गए। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version