Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

खड़े ट्राले से टकराई बाइक, एक युवक की टूटी टांग व दूसरा गंभीर घायल

करनाल में नेशनल हाईवे पर खड़े खराब ट्राले से बाइक टकरा गई। हादसे में एक युवती की टांग टूट गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक बाइक चालक पानीपत से करनाल की तरफ आ रहा था। करनाल सर्विस रोड पर एक ट्राला खराब हालत में खड़ा हुआ था। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर 2 युवक आए। एक दम बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिसकी वजह से बाइक ट्राले से जा टकराई।

टक्कर के बाद दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, एक बाइक सवार की टांग भी टूटी है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। दोनों के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। घायलों में से एक युवक कुश अर्जुन गेट का रहने वाला है।

ट्राला खराब हालत में सड़क पर खड़ा था और ड्राइवर किसी एक जगह पर खड़ा होकर फोन पर बातें कर रहा था। ट्राला खराब है, यह जताने के लिए सिर्फ एक हटनी लगाई गई थी। ट्राला चालक की बड़ी लापरवाही दूसरों पर भारी पड़ गई। यह कोई ऐसा पहला हादसा नहीं है, इससे पहले भी कई हादसे नेशनल हाईवे पर हो चुके हैं। लेकिन लापरवाही फिर भी बरती जा रही है, जिस ओर किसी का भी ध्यान नहीं है।

पुलिस अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि ट्राला खराब खड़ा था। तेज रफ्तार में बाइक आई और उससे टकरा गई। जिस कारण दोनों युवक घायल हो गए है। जिसमें घायलों की शिनाख्त अर्जन गेट निवासी कुश के रूप में हुई। कुश व उसके साथी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Exit mobile version