Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सरकारी अस्पताल में हुआ बड़ा हादसा, चौथी मंजिल से गिरा सफाई कर्मचारी,कार से बची जान!!

आज भिवानी के Civil Hospital की चौथी मंजिल पर सफाई करते समय एक सफाई कर्मचारी का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। अच्छी बात यह रही कि कर्मचारी जमीन पर गिरने की बजाए वहां पर नीचे खड़ी एक Car के अगले शीशे पर जाकर गिरा। कर्मचारी को कई चोंटे आई और कार का शीशा भी टूट गया। बाद में कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में Admit करवाया गया। फिलहाल अस्पताल में कर्मचारी का इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सामान्य अस्पताल की चौथी मंजिल पर सफाई कर्मचारी अंकित सफाई कर रहा था। अचानक उसका पैर फिसला और वह गिर गया। उसकी किस्मत अच्छी थी जो वह जहाँ गिरा उस जगह पर एक मरीज के साथ आए तिमारदार की कार खड़ी थी। वह सीधा कार के अगले शीशे पर आकर गिर गया। कार का शीशा पूरी तरह चकना चूर हो गया। कर्मचारी को भी कई जगह चोट लगी है। गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के अनेक लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने कर्मचारी को कार से बाहर निकाला और अस्पताल में दाखिल करवाया। कर्मचारी सामान्य अस्पताल के Emergency विभाग में उपचाराधीन है।

कर्मचारी नेता दीपक ने बताया कि कर्मचारी अंकित पिछले लगभग पांच साल से सफाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा है। आज वह अस्पताल की चौथी मंजिल पर काम कर रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और नीचे जा गिरा। भगवान का लाख शुक्र है कि वह जमीन पर गिरने की बजाए एक गाड़ी पर जा गिरा। यदि वह Ground पर गिर जाता तो शायद ही बच पाता। अब उसको चोंटे आई है, लेकिन फिलहाल हालात ठीक है।

दूसरी तरफ कार मालिक ने बताया कि उसने दो दिन पहले अपने एक तिमारदार को यहां पर Admit करवाया था और यहां पर कार खड़ी कर दी। आज सुबह उसको जानकारी मिली कि उसकी कार पर कोई व्यक्ति गिर गया। उसने आकर देखा तो कार का अगला शीशा पूरी तरह से टूट चुका था। उसने बताया कि यह एक दुर्घटना है। इसमें कोई भी दोषी नहीं है।

Exit mobile version