Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 25 नवंबर को लगेगा साइकिल मेला! छठी कक्षा के SC विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त साइकिल, DC सतबीर सिंह ने दी जानकारी

रोहतक, 17 नवंबर। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत मेरी पसंद मेरी साइकिल योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध करवाने के लिए 25 नवंबर 2026 को साइकिल मेले का आयोजन किया जाएगा।
सतबीर सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत कक्षा छठी में अध्ययनरत अनुसूचित जाति के ऐसे पात्र छात्र एवं छात्राएं लाभान्वित होंगे, जिनके गांव में मिडिल या हाई स्कूल नहीं है तथा गांव से मिडिल या हाई स्कूल की दूरी दो किलोमीटर या उससे अधिक है। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना तथा उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध करवाने के लिए 25 नवंबर को भिवानी रोड, रोहतक स्थित राजकीय विद्यालय में साइकिल मेले का आयोजन किया जाएगा। योजना के तहत लाभार्थी विद्यार्थियों का चयन विद्यालय स्तर पर गठित कमेटी द्वारा किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ सभी चयनित पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Exit mobile version