कैथल। अपराधियों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

पूंडरी व बाता क्षेत्र में चोरी की वारदातों में वांछित आरोपी को सीआईए कलायत द्वारा पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया की सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए रात्री गश्त दौरान कलायत क्षेत्र में मौजूद थी।

पुलिस टीम को सूचना मिली टोहाना निवासी एक आरोपी अवैध पिस्टल के साथ बाता चोशाला रोड़ पर मौजूद है, जो पूंडरी व बाता में कई चोरी की वारदात करने के मामलों वांछित है।

रात्री करीब 1 बजे पुलिस टीम द्वारा बाता चोशाला रोड़ पर दबीश दी गई। वहां एक संदिग्ध युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास किया तथा अपने अवैध पिस्टल से पुलिस की तरफ फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे आत्मसम्पर्ण करने के लिए वार्निंग देते हुए हवाई फायर किए गए। आरोपी ने दोबारा से फायरिंग कर दी।

पुलिस टीम ने आत्मरक्षा एवं आरोपी को काबू करने के उद्देश्य से नियंत्रित जवाबी कार्रवाई करते हुए उसकी टांगों की ओर फायर किया। इस दौरान एक गोली आरोपी की बाईं टांग में लगी, जिससे वह मौके पर गिर गया। पुलिस टीम ने तत्काल उसे काबू कर लिया। घायल आरोपी की पहचान टोहाना निवासी राहुल उर्फ बच्ची के रूप में हुई

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!