Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मूंछों के साथ पैदा हुआ बच्चा? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोग बोले- दुनि‍या का पहला मामला

सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है, जिसमें एक नवजात शिशु के ऊपरी होंठ पर घनी मूंछें नजर आ रही हैं।

इस अनोखे और मजेदार वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर चुटकुले भी बना रहे हैं। इक्वाडोर से जुड़ा यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन क्या सच में कोई बच्चा मूंछों के साथ पैदा हो सकता है?

मेडिकल साइंस के अनुसार, गर्भ में पल रहे बच्चों के शरीर पर एक बेहद बारीक और मुलायम बाल उगते हैं, जिन्हें ‘लानुगो’ कहा जाता है। आम तौर पर यह बाल बच्चे के जन्म से पहले ही या जन्म के कुछ समय बाद अपने आप झड़ जाते हैं।

कुछ बच्चे पीठ, कंधों, कानों और चेहरे पर इन बालों के हल्के निशान के साथ पैदा होते हैं। हालांकि, जानकारों का कहना है कि लानुगो बाल बहुत पतले और रंगहीन होते हैं। वे कभी भी किसी वयस्क की तरह घनी और साफ-सुथरी मूंछें नहीं बना सकते। मेडिकल रिकॉर्ड्स में भी इस वायरल वीडियो जैसी किसी दुर्लभ घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

मजे की बात यह है कि लोग यहीं नहीं रुके, इस बच्चे की तस्वीर को एडिट कर के अलग-अलग मजेदार परिदृश्यों में शेयर किया जा रहा है। किसी ने बच्चे को फौजी वर्दी पहनाकर ‘सुप्रीम लीडर’ बता दिया। किसी ने उसे बिजनेस ब्लेजर पहनाकर मुंह में सिगार थमा दिया। तो किसी ने उसे मशहूर गेमिंग कैरेक्टर ‘मारियो’ या एक प्राचीन योद्धा के रूप में पेश किया।

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस बच्चे को लेकर मजेदार मीम्स और चुटकुले बनाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि लगता है भाई ने किंडरगार्टन छोड़कर सीधे मिडलाइफ क्राइसिस में एंट्री मारी है। 

एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह बच्चा पैदा होते ही रिटायर, 3 बच्चों का पिता और 2 होम लोन के बोझ तले दबा लग रहा है। वहीं एक दूसरी यूजर ने लिखा कि अभी दुनिया में आए सिर्फ 2 घंटे हुए हैं और भाई अपनी 9-से-5 की नौकरी से तंग आ चुका है।

Exit mobile version