Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 50 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी- एकता कालोनी में पिछले 5 साल से किराए पर रह रहा था

रोहतक की एकता कॉलोनी स्थित किराए के मकान में एक मजदूर का शव फंदे पर लटकता मिला। जब परिवार वालों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक की पहचान जींद के जुलाना निवासी करीब 50 वर्षीय संजीव के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक संजीव पिछले करीब 5 साल से रोहतक की एकता कालोनी में रहता था। यहां पर मेहनत मजदूरी करके परिवार का लालन-पालन कर रहा था। किराए के मकान में ही संजीव ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार वालों को घटना का पता चला, जब उन्होंने संजीव को फंदे पर लटका देखा।

शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना के एसएचओ शमशेर ने बताया कि मृतक संजीव के परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। संजीव मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मानसिक परेशानी के चलते ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा।

Exit mobile version