Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में एक 21 वर्षीय महिला ने फंदा लगा दी अपनी जान – अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव खेड़ी सांपला में 21 वर्षीय युवती ने कमरे में फांसी लगा ली। परिजन आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाई।

पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया। दोनों टीमों ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामले में इतेफाकिया हादसे की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सांपला थाना एसएचओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि गांव खेड़ी सांपला में सुजाता नाम की युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी।

परिजनों से पूछताछ की गई। मृतक युवती के पिता का कहना है कि बेटी मानिसक रूप से परेशान चल रही थी। वर्तमान में उसकी पढ़ाई भी छूटी हुई थी। हालांकि आत्महत्या के कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जा चुका है। जांच की जा रही है।

Exit mobile version