पानीपत शहर में जाटल रोड पुल के नीचे एक कैंटर ने 2 साल के बच्चे को कुचल दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय यह एक्सीडेंट हुआ, उस समय बच्चा वहां खेल रहा था।
एक्सीडेंट के बाद उसे फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने कैंटर को मौके पर ही पकड़ लिया था। गुस्से में उसमें तोड़फोड़ की गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल को शांत कराया।
हालांकि, कैंटर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। लोगों की शिकायत पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, बच्चे का सिविल अस्पताल में पंचनामा भरवाकर उसका शव मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।
