Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मेरठ में 15 वर्षीय बच्चे की चाकू से गला काटकर की गई हत्या- 1 दिन पहले लापता हुआ था घर से

मेरठ के परतापुर इलाके में 15 साल के बच्चे की गला काट कर हत्या कर दी गई। बच्चा 1 दिन पहले लापता हुआ था। सोमवार को परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए परतापुर थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने अपहरण की धारा में ही मुकदमा दर्ज कर लिया पुलिस व परिजनों ने बच्चे को काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह बच्चे का शव परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर में सड़क किनारे झाड़ी में मिला। जिसके गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार परतापुर थाना क्षेत्र के घोपला रोड रिठानी निवासी आदित्य शर्मा (14 साल) पुत्र शेरू शर्मा कक्षा 9 में पढ़ता था। सोमवार सुबह बच्चा घर से निकला था। उसके बाद बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। परिवार के लोगों ने अपहरण की आशंका जताते हुए परतापुर थाने में तहरीर दी। परिजनों व रिश्तेदारों ने खूब तलाश की लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह बच्चे का शव शताब्दी नगर में मिला। बच्चे की हत्या की सूचना पर एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक, इंस्पेक्टर परतापुर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बच्चा जिस स्थान से लापता हुआ। पुलिस ने घोपला रोड रिठानी में अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज भी देखी। पुलिस का कहना है कि हो सकता है हत्या करने वाले नजदीकी रहे हों और बच्चे को ले जाकर घर से 2 किमी दूर जाकर हत्या कर दी हो। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बच्चे की कहीं दूसरे स्थान पर हत्या कर शव तो नहीं फेंका गया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी घटनास्थल पर बुलाई गई है।

ASP ब्रह्मपुरी विवेक ने बताया कि बच्चा 1 दिन पहले लापता हुआ था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली थी। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version