रोहतक में सेक्टर-33A आईएमटी थाना क्षेत्र में एक 9वीं कक्षा के छात्र ने खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर आईएमटी थाना पुलिस, एसपी व एफएसएल एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक का कल पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मृतक की पहचान 14 वर्षीय जनक के रूप में हुई, जो मूलरूप से गांव डीघल का रहने वाला है और परिवार के साथ हाल में सेक्टर-33A में रहता है। परिजनों के अनुसार, जनक ने स्टोर रूम में जाकर खुद को कनपटी से सटाकर गोली चलाई है, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सतीश अपने तीन भाईयों में सबसे छोटे हैं। उनके भाई राजेश फौज से सेवानिवृत्त हैं और दीपक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। तीनों भाई एक साथ ही रहते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर डीघल गांव में मातम का माहौल बन गया है। गांव डीघल निवासी अहलावत फैमिली का इकलौता बच्चा जनक है, जो 9वीं कक्षा का स्टूडेंट था। अचानक से खुद को गोली मारकर सुसाइड करने के पीछे की वजह अभी तक परिवार को भी समझ नहीं आई। मामले में एसपी गौरव राजपुरोहित ने खुद मौके पर जाकर निरीक्षण किया और परिजनों से बात की।

पुलिस का कहना है कि एक 14 वर्षीय बच्चे द्वारा खुद को गोली मारने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया है। मृतक का कल पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!