गोहाना में एक बिजली ट्रांसफॉर्मर चोरी होने का मामला सामने आया है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN), गोहाना के एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी चैक कर रही है।

गोहाना के गांव महमूदपुर के रहने वाले नरेंद्र ने बताया कि उसके खेत से 10 KVA का ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ था। देर रात चोरी हो गया। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई तो मौके पर सदर थाना पुलिस ने आकर मौका मुआयना किया। इस चोरी की जानकारी एरिया इंचार्ज सुमेर चंद ने अपने उच्च अधिकारियों को दी। निगम को इस चोरी से करीब 50,198 रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।

​शिकायत मिलने के बाद, सदर थाना गोहाना की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। एसडीओ सुनील के पत्र के आधार पर पुलिस ने धारा 136 EC ACT के तहत दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच के लिए एचसी आनंद को नियुक्त किया गया है। निगम ने पुलिस से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और इसकी एक प्रति निगम को भी भेजी जाए।

​निगम ने पुलिस को जांच में सहयोग करने के लिए कुछ अधिकारियों के संपर्क नंबर भी दिए हैं। पुलिस इस मामले में अधिक जानकारी के लिए एरिया इंचार्ज सुमेर चंद और सहायक लाइनमैन सुनील से भी जानकारी जुटा रही है । यह शिकायत सुमेर चंद और सुनील द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर दर्ज की गई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!