पानीपत के इसराना उपमंडल में गांव जोंधर्न मोड़ पर एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बैंकर की मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हादसा बैंककर्मी के पिता की आंखों के सामने हुआ। बैंककर्मी सोमवार शाम को घर लौट रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में उमेद सिंह ने बताया कि वह गांव चिढाना जिला सोनीपत का रहने वाला है। उसके दो बेटे हैं। छोटा बेटा प्रदीप (26) पानीपत के एक निजी बैंक में नौकरी करता था। 12 सितंबर को वह ड्यूटी पर गया था। शाम को अपनी बाइक पर घर जा रहा था। वे भी पानीपत आए हुए थे। वापसी में वह अपने बेटे के पीछे दूसरी बाइक पर थे। करीब 7 बजे जब वे जौंधर्न कट के पास पहुंचे।

यहां प्रदीप के आगे एक ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी, जिसे चालक तेज गति में, लापरवाही से ड्राइव कर रहा था। प्रदीप ने उसे क्रॉस करने की कोशिश की तो ट्रैक्टर चालक ने एकदम ट्रैक्टर को प्रदीप की ओर मोड़ दिया। जिसकी टक्कर लगते ही प्रदीप बाइक समेत जमीन पर गिर गया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक प्रदीप को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। पिता ने तुरंत प्रदीप को मौके पर संभाला। भीड़ जमा हो गई।

जिसका फायदा उठाकर आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले प्रदीप की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!