इन दिनों पब्लिक कुछ भी गलत देखने और सहने के मूड में नहीं है। लोगों के गुस्से का असर बॉलीवुड में देखने को मिल रहा है, तभी तो एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हो रही हैं।  बायकॉट बॉलीवुड के बाद अब सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल चर्चा का विषय बने हुए हैं। सिंगर से लोग इस कदर नाराज हैं कि ट्विटर पर Arrest Jubin Nautiyal  ट्रेंड कर रहा है।

जुबिन अपने अपकमिंग कॉन्सर्ट की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। उनके नाम के हैशटैग पर लोग ट्वीट कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, साथ में एक पोस्टर भी शेयर किया जा रहा है। दरअसल रेहान सिद्दीकी नाम के शख्स ने ट्विटर पर यह पोस्टर शेयर किया था, जिसमें जुबिन के होने वाले कॉन्सर्ट की जानकारी दी गई है । साथ ही लिखा गया है कि “मेरे फेवरेट सिंगर हॉस्टन आ रहे हैं। ग्रेट जॉब जय सिंह। आपकी शानदार परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे हैं।”

सिंगर जुबिन नौटियाल के नए कॉन्सर्ट शो का पोस्टर शेयर करते हुए यूजर्स यह आरोप लगा रहे है कि जुबिन के शो से जुड़ा जय सिंह नाम का यह शख्स भारत में वांटेड और ब्लैकलिस्टेड हैं। दावा किया जा रहा है कि जय सिंह एक वॉन्टेड बदमाश है उस पर  ड्रग तस्करी और वीडियो पाइरेसी जैसे कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। कुछ का तो यह भी कहना है कि जय सिंह आंतकवादी ग्रूप आईएसआई से जुड़ा है। 

इस पोस्ट के बाद #ArrestJubinNautiyal जमकर ट्रेंड हो रहा है। लोगों का कहना है कि  देशद्रोही के कॉन्सर्ट को करना देश के खिलाफ है, इसलिए जुबिन को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा-  गलत काम करने वाले हर शख्स को जेल में होना चाहिए चाहे आम आदमी हो या सेलिब्रिटी।जुबिन के साथ साथ लोग बॉलीवुड को भी ट्रोल किया जा रहा है। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!