रोहतक पुलिस ने गणेश विसर्जन को लेकर यातायात व सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। जिला प्रशासन द्वारा गणेश विसर्जन करने के लिए गउकर्ण तालाब को निर्धारित किया गया है। जहां पर आमजन गणेश विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्वक तरीके से कर सकते है इसके लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा, यातायात व अन्य प्रबंध किए गए है।

आमजन को आने-जाने के लिए अलग से रुट तैयार किए गए है। गणेश विसर्जन पर रोहतक पुलिस की आमजन से अपील है कि गणेश मुर्ति का विसर्जन निर्धारित स्थान पर ही करे। जिला प्रशासन द्वारा गउकर्ण तालाब पर सुरक्षा की दृष्टि से गौताखोर, नाव इत्यादि का विशेष प्रबंध किया गया है। रोहतक पुलिस द्वारा गउकर्ण तालाब पर विशेष पुलिस प्रबंध तैनात किया गया है। रोहतक पुलिस की तरफ से आमजन से अपील निर्धारित धाम व निर्धारित रुट का प्रयोग करे तथा कानून व्यवस्था एवम शांति बनाए रखे। रोहतक पुलिस का सहयोग करे।

रोहतक शहर की तरफ से गउकर्ण तालाब जाने वाले आमजन के लिए रुट:- वाया भिवानी स्टैण्ड से होते हुए दुर्गा भवन मंदिर, कच्चा बेरी रोड चौक, रहबारी रोड, गौड कॉलेज गउकर्ण रोड से होते हुए गउकर्ण धाम तालाब की और जांए।

गउकर्ण तालाब से आने वालो के लिए रुट:- वाया नेहरु कॉलोनी होते हुए जींद बाईपास चौक से होते हुए अपने गतंव्य की तरफ निकले।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!