केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों राशनकार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुचना जारी की है। डिलर से राशन लेने वाले राशनकार्ड धारकों के लिए UP सरकार ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने घोषणा की है की डीलर्स की दुकानों को CSC के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार के द्वारा लिए गए इस फैसले से डीलर और कार्डधारक दोनों को लाभ मिलेगा।

सरकार की इस योजना के बाद राशन कार्ड धारकों को राशन लेने के लिए दूरदराज स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने घर के आस-पास ही राशन से संबंधित सारी सुविधाएं मिल जाएंगी। साथ ही राज्य सरकार ने घोषणा करते हुए कहा है कि सभी कोटेदारों का 20 रूपये प्रति क्विंटल कमीशन बढ़ाने का निर्णय लिया है। सरकार के द्वारा लिया गया यह निर्णय बेहद ही फायदेमंद साबित होगा।

बता दे कि राशन कार्ड धारकों के घर के आस पास यदि CSC सेंटर बनाया जाता है, तो लोगों को सभी सरकारी सुविधाएं आसानी से व अपने घर के बिल्कुल नजदीक मिल जाएंगी। साथ ही इस CSC सेंटर के निर्माण से लोगों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, PM उज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री योगी मानधन पेंशन योजना आदि का आवेदन भी इस CSC सेंटर से किया जा सकता है।

राज्य सरकार के द्वारा संचालित की गई इस योजना के तहत भारत निर्वाचन आयोग से जुड़ी Service, ई-वाहन सारथी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज, यूटिलिटी बिल पेमेंट, फास्टैग सर्विस, मोबाइल रिचार्ज, ई- कोर्ट सेवाएं, Street वेंडर आत्मनिर्भर निधि, पासपोर्ट व पेनकार्ड Civil Request के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!