रोहतक के पीजीआई ने मौसम के‎ हिसाब से ओपीडी के समय में‎ बदलाव किया है। अब एक‎ सितंबर गुरुवार से ओपीडी सुबह‎ 9 से शुरू होकर दोपहर एक बजे‎ तक चलेगी। इससे पहले सुबह 8‎ बजे शुरू होती थी। मरीजों के‎ ओपीडी पंजीकरण का समय‎ सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा।‎ दोपहर एक बजे तक मरीज कार्ड‎ बनवा पाएंगे। पीजीआई के‎ प्रवक्ता वरुण अरोड़ा ने बताया कि‎ इस बदलाव के‎ हिसाब से ही ओपीडी में डॉक्टर‎ पहुंचेंगे। मरीजों के आने पर परेशानी से‎ बचाने के लिए सफाई कर्मियों को‎ सफाई कार्य सुबह खत्म करने के‎ लिए कहा गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!