सरकार प्रदेश को प्रगतिशील बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। हाल ही में हरियाणा केडिप्टी CM ने पलवल जिले के कोट गांव में JJP द्वारा आयोजित की गई जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि जल्द ही प्रदेश में Electrical से संबंधित उद्योग लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मेवात और पलवल की पहचान विकासशील जिलों के रूप में होगी। मेवात में इलेक्ट्रिक उद्योग लगाने के लिए केंद्र सरकार से 500 करोड रुपए मंजूर किए हैं।

डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने बताया कि उन्होंने आधुनिक वेयरहाउस लगाने के लिए ग्राम पंचायत के समक्ष 200 एकड़ जमीन उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव रखा है। उनका कहना है कि मुंबई- दिल्ली सुपर Highway के निर्माण से इस स्थान पर बड़े- बड़े उद्योग लगाए जाएंगे, और इन निजी उद्योगों में हरियाणा के युवाओं को 75% आरक्षण के साथ नौकरियां दी जाएंगी।

दुष्यंत चौटाला का कहना है कि मेवात क्षेत्र को पिछड़ा क्षेत्र समझा जाता है, इसलिए वेयरहाउस Project तैयार करने के लिए इस स्थान को चुना गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस Project के लिए जो भी गांव 100 एकड़ जमीन उपलब्ध करवाएगा, वहीं पर पहला वेयरहाउस स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेवात क्षेत्र में 80 एकड़ में Electric बसें बनाई जाएंगी, और मेवात जिले में ही मोबाइल फोन की Battery भी बनाई जाएंगी, मेवात प्रदेश का अकेला ऐसा स्थान होगा जहां मोबाइल बैटरी का निर्माण किया जाएगा। इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड रुपए मंजूर किए हैं। इस जनसभा के दौरान उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि से “मेरी फसल मेरा ब्योरा” Portal पर अपना Registration करवाएं ताकि फसल बेचने के समय 72 घंटे से पहले किसानों को उनकी फसलों की राशि सीधे बैंको मे मिल सके, फसल खराब होने की स्थिति में किसान को 15000 रूपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!