आपने जरूर ही मुरथल के ढाबों के बारे में तो सुना होगा लेकिन अब वो बंद हो सकते हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने हरियाणा के मुख्य सचिव को पर्यावरण नियमों का ना मानने वाले और पर्यावरण को नुक्सान पहुंचाने वाले मुरथल ढाबा और सड़क किनारे भोजनालयों को बंद करने को कहा है और जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बैठक आयोजित करने का भी आदेश दिया है।
NGT अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि सड़क किनारे सभी ढाबों, भोजनालयों, रेस्तरां को अपने कचरे का प्रबंधन करना और सामान्य स्वच्छता की स्थिति बनाए रखना आवश्यक है। पीठ के अनुसार पर्याप्त अवसर दिए जाने के बाद भी बड़े पैमाने पर उल्लंघन लंबे समय तक जारी रहा और पूरा वातावरण प्रदूषित होता रहा. लोगों को सांस लेने और प्रदूषित हवा के साथ जीवन यापन करना पड़ रहा है, जिससे भारी परेशानी बनती नजर आ रही है और जब तक नियमों का पालन नहीं किया जाता, तब तक उन्हें रोकना ही उचित है।
पीठ ने हरियाणा के मुख्य सचिव को एक महीने के भीतर बैठक कर मामले में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।जल्द से जल्द इसे रोका जाना जन स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हो गया है। अधिक आयु के लोगों को इस प्रदूषित हवा में रहने में परेशानियां हो रही है. इससे प्रशासन पर भी उंगलियां उठ रही है और काम पर भी दाग लग रहा है। हमारा देश इसलिए विकसित नहीं हो पा रहा क्योंकि लोग नियमों को मानते नहीं. देश को अपना घर नहीं समझते इससे हमें ही क्षति पहुंचती है।
NGT ने कहा कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण Board अपने वैधानिक कर्तव्यों का पालन कर सकता है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी कर सकता है. इसके अलावा, बोर्ड रेस्तरां या ढाबों के लिए सीवेज और सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट जैसे अलग-अलग या संयुक्त तरीके से आजमाए जाने के तरीकों का सुझाव दे सकता है।
