हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में स्नातक संकायों में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। अब विद्यार्थियों को दाखिले के लिए ऑनलाइन फीस जमा करवाने के लिए 4 दिन 23 अगस्त तक का समय मिला है। 12 अगस्त को पहली मेरिट लिस्ट जारी हुई थी, जिसमें कुछ सीटें रिक्त बच गई थीं। उन पर दाखिले के लिए ही 19 अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई है। 22 अगस्त से कॉलेजों में कक्षाएं भी आरंभ हो जाएंगी।
अगर दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी कॉलेजों में सीटें रिक्त बचती हैं तो ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले दिए जाएंगे। 26 अगस्त से काउंसिलिंग की जाएगी, जिसमें दाखिले से वंचित सभी विद्यार्थियों को मौका मिलेगा। वहीं दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों को कॉलेज में उपस्थित रहना होगा।
जो विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गए थे, उनके लिए भी उच्चतर शिक्षा विभाग दोबारा से पोर्टल खोलने जा रहा है। जिसके तहत 26 अगस्त से पोर्टल खुल जाएगा और विद्यार्थी आवेदन कर पाएंगे। इस बार ऑनलाइन आवेदन के लिए केवल 8 दिन का समय ही मिला था।
