रोहतक की श्रीनगर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति को ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बनाया है। पीड़ित ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) खोलना चाह रहा था, लेकिन वह ठगी का शिकार हो गई। सामने वालों ने अलग-अलग तरीकों से करीब 6 ट्रांजेक्शन में कुल 1 लाख 76 हजार 800 रुपए की ठगी की है। जिसकी पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बिहार के जिला अररिया निवासी बबलू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रोहतक की श्रीनगर कॉलोनी में रहता है। उसने 4 अगस्त को CSP सेंटर लेने के लिए गूगल पर सर्च किया। किसी वेबसाइट ने अपनी ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर डाला था। जिसके बाद मोबाइल नंबर पर फोन आया। सामने वाले व्यक्ति ने बातचीत की और कहा कि वह अपनी पत्नी के नाम से CSP सेंटर लें। जिसके बाद ई-मेल पर दस्तावेज भेज दिए।

9 अगस्त को एक ई-मेल आई, जिसमें CSP शाखा खेलने का अनुमति पत्र था। रजिस्ट्रेशन के नाम पर 4200 रुपए भुगतान लिया। इसके बाद आगे की प्रक्रिया के लिए 10 हजार रुपए मांगे, तो उसने वह भी दे दिए। 10 अगस्त को फोन आया और ओडी सेटलमेंट अकाउंट ओपन करने के लिए 50 हजार रुपए लिए। जिसके बाद फिर ई-मेल प्राप्त हुई, जिसमें लिखा था कि लिमिट कम होने के कारण खाता नहीं खुल रहा। दैनिक सीमा एक लाख रुपए बताई। दैनिक सीमा 2 लाख बढ़ाने के लिए ई-मेल पर लिखा था।

इसके बाद पुर से 50 हजार रुपए मांगे। साथ ही 5 साल का समझौता करने के लिए 37 हजार 400 रुपए फीस मांगी। इसके बाद CSP सेंटर की जगह पर RBI टीम का दौरा करने के नाम पर 25 हजार 200 रुपए मांगे, जो बबलू ने जमा करवा दिए। जब तक उसे फ्रॉड का पता चलता, उससे 1 लाख 76 हजार 800 रुपए की ठगी हो चुकी थी। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!