रोहतक में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-16 में छह हजार युवाओं ने तिरंगा फारमेशन बनाकर गिनीज बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराया। इस अवसर पर हरियाणा की ओर से मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फोगाट व भाजपा खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष योगेश्वर दत्त मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सबको बधाई दी।

गजेंद्र फोगाट ने बताया कि इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात में लगभग साढे चार हजार युवाओं ने उनके अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज की संरचना की थी। लेकिन उसका रिकार्ड ध्वस्त करते हुए चंडीगढ़ में हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के लगभग छह हजार युवक व युवतियों ने मिलकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की संरचना की। इस अवसर पर गजेंद्र फोगाट ने युवाओं को तिरंगा गीत सुनाया।

शान तिरंगे आली हम सबको अपनी जान से प्यारी – सारी दुनिया के झंडे पर म्हारा एक तिरंगा भारी इस गीत पर युवा खुल के झूमे। इस मौके पे हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!