हरियाणा के रोहतक जिले की जनता कॉलोनी चौकी के पास बीती 16 सितंबर को पड़े मिले एक युवक के शव के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के दोस्तों ने उसकी जेब से रुपये निकालने के लिए उसके साथ नशा किया था। नशा के दौरान उसे नशे की अत्याधिक डोज दी थी, जिससे वह बेहोश हो गया था। बेहोशी की हालत में वे उसे मौके पर छोड़कर उसके रुपये आदि लेकर फरार हो गए थे। रात भर में युवक की हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई और उसे समय पर इलाज न मिल पाने के कारण उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई के बयान के आधार पर दो नामजद दोस्तों पर हत्या की कोटि में ना आने वाले आपराधिक मानव वध की आईपीसी की धारा 304 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।

मृतक की भाभी ने देखा था तीनों को नशा करते हुए

शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में मोहित ने बताया कि वह जनता कॉलोनी का रहने वाला है। उसका भाई गगनदीप (26) 15 सितंबर की दोपहर 12 बजे अपनी तनख्वाह लेने के लिए आइडीसी चौक स्थित फैक्टरी गया था। वह पूरी रात घर पर नहीं आया। अगली सुबह करीब 6 बजे परिजनों को सूचना मिली की गगनदीप जनता कॉलोनी चौकी के पास पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि गगनदीप के नाक व मुंह से झाग निकल रहे थे व वह मृत पड़ा हुआ है। उसकी जेब में न ही पैसे मिले और न ही अन्य कोई और सामान मिला। शव का डॉक्टरों की बोर्ड टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया था।17 सितंबर को मोहित की भाभी ने बताया कि 15 सितंबर की शाम 4 बजे वह घरेलू सामान लेने जा रही थी, तो गली में धर्मकांटे के पास सोनू, जडेजा व गगन‌ ऑटो में बैठे थे व नशा कर रहे थे। भाभी की इस बात पर मोहित ने अपने स्तर पर जांच की तो पता लगा कि गगनदीप को सोनू व जडेजा ने नशीला पदार्थ जानबूझकर ज्यादा मात्रा में दिया था। जिससे वह बेहोश हो गया था। रात भर उसकी हालत खराब हो गई ‌थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

बेहोश हो जाने पर आरोपियों ने रुपयों सहित निकाल लिया सारा सामान

गगनदीप को नशे की ओवरडोज दी गई। जिससे वह बेहोश हो गया। उसके इस बेसुध हुए का फायदा उठाकर दोनों ने उसके जेब से रुपयों सहित सभी सामान निकाला और वहां से फरार हो गए। मोहित के अनुसार आरोपियों को अपने ऑटो की किस्त भरनी थी और उन्हें गगनदीप के पास रुपये होने का पता लग गया था। जिसके बाद उन्होंने प्लानिंग तैयार कर इस वारदात को अंजाम दिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!