Man in handcuffs

रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने हुडडा सिटी पार्क के पास से हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. गोर्धन सिंह ने बताया कि सुनारिया कलां निवासी टिंकू की शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाईन मे धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 170/2022 अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 27.06.2022 को टिंकू अपनी मोटरसाईकिल पर सवार होकर रात करीब 8.30 बजे हुडडा सिटी पार्क मे घुमने गया। टिंकू ने अपनी मोटरसाईकिल को विकास नगर गली के सामने पार्किंग मे खडा कर पार्क मे घूमने अंदर चला गया। अज्ञात युवक पीछे से टिंकू की मोटरसाईकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच एवीटी स्टाफ मुख्य सिपाही अनिल द्वारा अमल मे लाई गई। जांच के दौरान दिनांक 03.08.2022 को एवीटी स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी संदीप पुत्र रामचन्द्र निवासी मुगांण हाल भगवतीपुर रोहतक को आईएमटी चौक रोहतक से गिरफ़्तार किया गया है। दौराने जांच सामने आया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी से मोटरसाईकिल चोरी की अन्य तीन वारदातो का खुलासा हुआ है। आरोपी से चोरीशुदा चारो मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।

1.आरोपी ने दिनांक 19/20 जुलाई की रात को दीप कालोनी सैनी स्कूल रोड के पास स्थित घर के बाहर खडी मोटरसाईकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाईन मे धारा 379 भा.द.स के तहत अभियोग संख्या 192/2022 अंकित है।

2.आरोपी ने दिनांक 20 जुलाई 2022 को देवतराम मार्केट मे खडी मोटरसाईकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ थाना महम मे धारा 379 भा.द.स के तहत अभियोग संख्या 320/2022 अंकित है।

3.आरोपी ने दिनांक 18/19 अप्रैल 2022 को शिवम एवं गैस्ट्रो अस्पताल में खडी मोटरसाईकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ थाना आर्य नगर मे धारा 379 भा.द.स के तहत अभियोग संख्या 167/2022 अंकित है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!