Man in handcuffs

रोहतक में दिल्ली से नशीला पदार्थ लाकर बेचने की फिराक में घूम रहे कार सवार दो नशा तस्करों को एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम ने रोहतक के प्रेम नगर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने नशीले पदार्थ कब्जे में लेकर आरोपितों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

रोहतक एसटीएफ की टीम शनिवार रात शीला बाईपास चौक के नजदीक गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कार सवार दो युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। टीम ने घेराबंदी कर प्रेम नगर चौक के पास से कार सवारों को पकड़ने का प्रयास किया, जिन्होंने टीम को देखकर वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने कुछ ही दूरी पर आरोपितों को पकड़ लिया।

जिनकी पहचान निदांना गांव निवासी सुनील और महम निवासी अजीत के रूप में हुई। तलाशी लेने पर दोनों आरोपितों के पास से 317 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दोनों आरोपितों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपित नशे का धंधा करते हैं, जो दिल्ली से नशीला पदार्थ लेकर आए थे और यहां महंगे दामों पर बेचना था।

पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है कि दिल्ली से नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाला आरोपित कौन है और यहां पर किसे यह नशीला पदार्थ देना था। एसटीएफ इंस्पेक्टर हरेश कुमार ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ के बाद इस धंधे से जुड़े कई लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। आरोपितों के पास से बरामद हुए नशीले पदार्थ की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सीआइए की टीम नशीले पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी थी। जिनसे करीब ढाई क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। इससे पहले भी कई मामले आ चुके हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!