करनाल के गांव बैड़साल से एक विवाहिता की करंट लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। मायके वालों ने पति, सास-ससुर व अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मायका पक्ष के लोगों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके पक्ष के लोगों को सौंप दिया।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है, कि ढाई साल पहले गांव खालसा निवासी सीमा (28) की शादी गांव बैड़साल निवासी राजू से हुई थी। शादी के बाद से ही सीमा को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। उसके साथ मारपीट की जा रही थी, जिसके चलते रविवार करीब 1 बजे सीमा की करंट लगाकर हत्या कर दी गई।

परिजनों ने बताया कि पिछले 15 दिन से सीमा की बात उसके ससुराल के लोग उनसे नहीं करवा थे। कल दोपहर को सीमा को मार दिया गया। रात तक उनको सूचना नहीं दी गई। रात करीब साढ़े 10 बजे सीमा की ससुराल के पड़ोस से फोन आया कि सीमा की मौत हो गई है। जब वह पहुंचे तो सीमा के पति व ससुर ने शराब पी रखी थी। परिजनों ने बताया कि जब से सीमा की शादी हुई थी, तब से उसके पति व ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट करते थे। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन वह नहीं माने और उनकी बेटी की हत्या कर दी।

वहीं मायके पक्ष के आरोपों के बाद विवाहिता के ससुराल पक्ष ने बताया कि घर पर कोई नहीं था। सीमा कल दोपहर को रूम हीटर पर रोटी सेक रही थी, तभी उसके साथ यह हादसा हुआ। जब मजदूरी से वापस आए तो सीमा हीटर के ऊपर पड़ी थी। उसके बाद उसे नीलोखेड़ी अस्पताल में लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नीलोखेड़ी पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। सीमा के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!