चंडीगढ़ नगर निगम ने गंदगी फैलाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी का चालान किया है। सेक्टर-2 में कोठी नंबर 7 के पीछे कचरा फैला था, जिसे देखकर निगम ने यह कार्रवाई की। कुल 10 हजार रुपए का चालान किया गया है। चालान CRPF बटालियन 113, DSP हरजिंदर सिंह का काटा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह कोठी नंबर 7 मुख्यमंत्री के नाम पर अलॉट है, लेकिन मुख्यमंत्री 6 नंबर कोठी में रहते हैं। यहां पंजाब के मंत्रियों के सुरक्षा कर्मी रहते हैं। यहां मंत्रियों की गाड़ियां भी खड़ी होती हैं। आज सुबह कोठी की पिछली तरफ कूड़ा पड़े होने की सूचना के बाद नगर निगम की टीम पहुंची थी।

मौके का मुआयना करने और फोटो खींच कर चालान किया गया। सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट बॉयलॉज़, 2018 के बॉयलॉ 14(आई) और नियम 15(जी) के तहत 500+9500 रुपए का चालान किया गया। चालान कटवाने वाले अफसर ने चालान पेपर पर दस्तखत करने से मना कर दिया। निगम के अफसर ने बताया कि चालान सप्ताह में भरा जा सकता है।

बता दें कि इससे पहले चंडीगढ़ नगर निगम ने अप्रैल में पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का साढ़े 29 हजार रुपए का चालान किया था। यह चालान बिना मंजूरी के शहर में होर्डिंग्स लगाने को लेकर किया गया था।

पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान के रूप में राजा वडिंग ने शपथ लेनी थी। सेक्टर-15 कांग्रेस भवन में कार्यक्रम था। इसे लेकर सेक्टर-15 सहित शहर में बाकी जगह पोस्टर लगाए गए थे। चंडीगढ़ एडवर्टाइजमेंट कंट्रोल ऑर्डर 1954 के तहत यह कार्रवाई की गई थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!