रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने सुनारिया कलां निवासी मोहित का अपहरण कर हत्या करने की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड़ ने बताया कि दिनांक 01.07.2022 को जयदीप निवासी सुनारिया कलां ने पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर धारा 365 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 397/2022 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि जयदीप दो भाई है। जयदीप का भाई मोहित घर पर रहता है। दिनांक 27.06.2022 को जयदीप के घऱ अनिकेत, सन्नी निवासीगण सुनारियां कलां व विक्रम उर्फ विक्की निवासी कलानौर आए। युवक अपने साथ मोटरसाईकिल पर मोहित को बैठाकर अपने साथ ले गये। दिनांक 01.07.2022 तक मोहित वापिस अपने घऱ नही आया है।

पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना के दिशा-निर्देशों के तहत मामले की जांच सीआईए-2 स्टाफ को सौंपी गई। दौराने जांच दिनांक 18.07.2022 को उप.नि. रोहताश के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी सन्नी पुत्र कृष्ण निवासी सुनारिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई। पुछताछ करने पर सामने आय़ा कि आरोपी सन्नी ने अपने साथी के साथ विक्रम के साथ मिलकर मोहित की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया गया। दौराने जांच मामले मे धारा 364/302/201/34 भा.द.स. जोड़ी गई। वारदात मे शामिल आरोपी विक्रम फरार चल रहा है जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

दौराने जांच सामने आया कि आरोपी सन्नी ने अपने साथी विक्रम के साथ मिलकर दिनांक 27.06.2022 को मोहित को घऱ से मोटरसाईकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गये। मोहित को सैक्टर-21 मे खाली सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू से वार कर मोहित की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया और मोहित की लाश को वहीं छुपाकर आरोपी फरार हो गये। दिनांक 18.07.2022 को आरोपी सन्नी की निशानदेही पर मोहित की डेड बॉडी (कंकाल) को बरामद किया गया है। पूछताछ मे सामने आया कि सन्नी व मोहित का घर गांव सुनारिया कलां मं आमने सामने है। मोहित व सन्नी का करीब एक महीने पहले लडाई-झगडा हुआ था। जिसमे सन्नी को मारपीट के दौरान चोटे आई थी। इसी बात की रंजिश को रखते हुए सन्नी ने अपने साथी विक्रम के साथ मिलकर मोहित की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!