रोहतक में बुधवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई। आसमान में सुबह से ही काले बादल छाए होने के कारण सूर्य देव नजर नहीं आए।दोपहर के समय रात जैसा माहौल बन गया और फिर काले बादल जमकर बरसे। बुधवार को तेज धूप तो नहीं खिली, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान जरूर किया था।दोपहर होते-होते आसमान में काले बादल छा गए। दोपहर करीब एक बजे बादलों ने मेहरबानी दिखाई। दिन में रात जैसा मौसम ऐसा था कि चालक अपने वाहनों की हेड लाइट जलाकर ड्राइविंग करते नजर आए। लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं बच्चे बारिश में नहाते दिखे। जलभराव की समस्या ने भी लोगों को परेशान किया।कल से 24 जुलाई तक अच्छी बारिश होने की संभावना रहेगी। क्योंकि कल से बंगाल की खाड़ी से मानसूनी हवाएं सक्रिय हो रहा है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी।

दोपहर होते-होते आसमान में काले बादल छा गए। दोपहर करीब एक बजे बादलों ने मेहरबानी दिखाई। दिन में रात जैसा मौसम ऐसा था कि चालक अपने वाहनों की हेड लाइट जलाकर ड्राइविंग करते नजर आए। लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं बच्चे बारिश में नहाते दिखे। जलभराव की समस्या ने भी लोगों को परेशान किया।

बारिश होने के बाद भी मौसम साफ नहीं हुआ। अब आगामी दिनों में भी मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। तीन-चार दिनों के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। इसके चलते अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!