रोहतक, 19 जुलाई :उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि शहर के बीच स्थित रेलवे लाइन शहर को दो भागों में विभाजित करती है और इस विभाजन को दूर करने में रोहतक का नया रेलवे ऐलीवेटिड ट्रेक बड़ा योगदान देगा। डब्ल्यूआरआई बोटनार प्रोजेक्ट के तहत गत 4 वर्षों से रोहतक शहर की सडक़ों को सुरक्षित एवं सुगम बनाने पर कार्य कर रहा है और इसी में से रेलवे एलीवेटिड ट्रेक के नीचे के स्थान को भी डिजाइन किया जा रहा है।
लोगों को मिलेगी अनेक सुविधाएं :-
-डब्ल्यूआरआई बोटनार प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया जा रहा है डिजाइन

  • पार्किंग की समस्या से मिलेगी निजात
  • शहरीवासी स्ट्रीट फूड व साइकलिंग का उठा सकेंगे आनंद
    कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि इस डिजाइन में एक तरफ जहां सडक़ के साथ पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या से निजात मिलेगा, वहीं दूसरी ओर बच्चों को खेलने के स्थान, युवाओं के घूमने की जगह तथा वृद्घों के लिए आराम करने की जगह भी उपलब्ध होगी। शहर के लोगों के लिए घर के बाहर और शहर के बीच एक ऐसा स्थान होगा, जहां आप स्ट्रीट फूड का आनंद उठा सकेंगे और अपनी दिनचर्या में साइकलिंग का आनंद भी उठा पायेंगे। इससे लोगों को भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से मुक्ति मिलेगी और वे परिवार के साथ विभिन्न क्रियाओं का लाभ उठा सकेंगे।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!