हरियाणा की महिला बॉक्सर स्वीटी बूरा भारतीय कबड्‌डी टीम के खिलाड़ी दीपक हुड्‌डा के साथ आज शादी करने जा रही हैं। दोनों के घरों में शादी की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थीं। गुरुवार को रोहतक के गांव चमारिया निवासी दीपक हुड्‌डा बरात लेकर हिसार आएंगे। इससे पहले बुधवार शाम को स्वीटी बूरा ने सेक्टर 4 स्थित अपने निवास पर दीपक के नाम की मेहंदी लगाई। रात को लेडीज संगीत भी हुआ, जिसमें स्वीटी ने रिश्तेदारों और परिवार के साथ डांस किया। सुबह उठते ही परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू कर दीं। रात 9 बजे हिसार में एक निजी पैलेस में बारात आएगी।

स्वीटी ने बताया कि दीपक आज भी ट्रेनिंग करके आया है। मैं तो सुबह से घर पर ही बैठी हूं। दीपक के साथ पहली मुलाकात में ही प्यार होने के किस्से को याद करते हुए स्वीटी ने कहा कि साल 2015 में हम रोहतक में मैराथॉन में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे। यह दीपक से मेरी पहली मुलाकात थी। इस मुलाकात में हमारी नजरें मिलीं और दोस्ती हुई। घर पर सभी दोस्त आते जाते थे। दीपक भी आता था। कब यह मुलाकातें प्यार में बदल गईं, पता ही नहीं चला। 7 साल के लंबे इंतजार के बाद हमें शादी करने का मौका मिला।

स्वीटी ने कहा कि घरवाले शुरू में ही राजी हो गए थे। उन्होंने कहा कि यदि तुझे पसंद है तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि उस समय दीपक का नाम खेल की दुनिया में इतना मशहूर नहीं था। शादी के बाद भी हम दोनों देश के लिए खेलेंगे। शादी के बाद भी खेल जारी रूखूंगी। दीपक को खेल नहीं छोड़ने दूंगी। मैं चाहती हूं कि वह अगला एशियन गेम्स खेलकर आए। दीपक की 15 जुलाई को नेशनल चैंपियनशिप है। एशियन गेम्स टल गए, इसलिए हमारे पास सिर्फ 20 से 25 दिन का समय था।

स्वीटी ने कहा कि शादी की खुशी है, परंतु मायके को छोड़ने का गम भी है। कहीं भी जाओ, परंतु मां बाप जैसा प्यार नहीं मिलेगा। सुसराल जाकर जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। दीपक के मम्मी पापा नहीं है, इसलिए जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं।

स्वीटी बूरा ने बताया कि गुरुवार सुबह भात की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद तेल चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी। रात 9 बजे बरात आएंगी, फिर वरमाला की रस्म अदा की जाएगी और फिर फेरे लिए जाएंगे और फिर विदाई होगी।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!