जलभराव का जायजा लेने शहर में निकले पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने हालात देखकर नाराजगी जताई है। उन्होंने छोटूराम चौक और दिल्ली बाईपास पर जलभराव मिलने पर पीडब्ल्यूडी व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अपनी संपत्ति तक के बारे में पता नहीं है। ऐसे अधिकारी कैसे अपना विभाग चलाएंगे। मामला गंभीर है और जल्द शासन को अवगत कराएंगे।

पूर्व मंत्री ने शनिवार को बारिश के दौरान अप्पूघर, गोहाना अड्डा, सुखपुरा चौक, जींद बाईपास रोड, माता दरवाजा चौक, पीर भोहदी, हिसार रोड, सुनारिया चौक, झज्जर चुंगी, जनता कॉलोनी, दिल्ली बाईपास का जायजा लिया।

मंत्री बोले – झूठ बोले कनेक्शन जोड़ा, तीन किमी. जाम भी लगा
मनीष ग्रोवर ने माना कि अफसरों की लापरवाही से शहर में शहर में जलभराव हुआ है। दिल्ली बाईपास पर जलभराव से तीन किमी. लंबा जाम लगा। छोटूराम चौक पर भी जलभराव की गंभीर समस्या हुई। करोड़ों खर्च के बाद ऐसे हालात के लिए अधिकारी जिम्मेदार हैं। पूर्व मंत्री को छोटूराम चौक पर जलभराव मिला तो वे गुस्सा गए। कुछ देर में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंच गए। मंत्री को जब पता चला कि छोटूराम चौक पर जलनिकासी का कनेक्शन नहीं किया है, तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। फोन पर अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता से कहा, मुझे 20 दिन पहले ही कनेक्शन जोड़ देने के बारे में बताया था, मगर मौके पर तो ऐसे कुछ भी नहीं है। इस समस्या का निदान कराने के लिए सरकार से 12 करोड़ रुपये जारी करवाए थे। वहीं, अफसरों ने पूर्व मंत्री की बातों पर असहमति जताई है।

दिल्ली बाईपास पर जलभराव के कारण लगे जाम में फंस गई ग्रोवर की गाड़ी
यहां से पूर्व मंत्री दिल्ली बाईपास पर पहुंचे तो जलभराव के कारण लगे जाम में उनकी गाड़ी फंस गई। वे ओमैक्स सिटी के पास पहुंचे तो हालात और भी खराब थे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता को कॉल की तो फोन स्विच ऑफ मिला। कार्यकारी अभियंता उदयवीर झांझरिया से जर्जर सड़क, नाले की वजह से जलभराव और जाम लगने पर नाराजगी जाहिर की। पूर्व मंत्री ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अपनी संपत्ति तक के बारे में पता नहीं है। ऐसे अधिकारी कैसे अपना विभाग चलाएंगे।

कनेक्शन जोड़ने की बात नहीं कही : राजीव गुप्ता
जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता ने कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा कि छोटूराम चौक पर जलनिकासी की लाइन के कनेक्शन करवा दिए हैं। हमने पूरी लाइन बिछा दी है सिर्फ रेलवे ट्रैक के नीचे काम नहीं कराया है। ऐसे में कैसे कनेक्शन जोड़ने की बात हो सकती है। बारिश थमने के बाद रेलवे ट्रैक के नीचे लाइन बिछाई जाएगी। मामला रेलवे ट्रैक का है, जिसकी वजह से बरसात का मौसम खत्म होने तक इंतजार करना होगा। वैसे छोटूराम चौक की जलनिकासी अप्पूघर और रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक तक हो रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!