सहकारी बैंक आपके द्वार का चौदहवां कार्यक्रम बेरी हल्का के स्थानीय गांव दूबलधन स्थित बिध्यान पाना की धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 झज्जर की चेयरपर्सन एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन एशोसिएशन हरियाणा की प्रधान नीलम अहलावत नें उपस्थित जनसमूह को अंतर्राष्ट्रीय सहकारी दिवस की बधाई देते हुए सम्बोधित किया। गांव के सैकड़ौं लोगों नें नीलम अहलावत का पुष्प-मालाओ, पगड़ी एवं चुनरी उढ़ाकर स्वागत किया। चेयरपर्सन नीलम अहलावत नें दसवीं कक्षा की जिला टॉपर सुश्री दीपिका सुपुत्री जोगेन्द्र को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

शक्ति का अवतार है नारी, धैर्य का भंडार है नारी, नारी बिन ये जग नश्वर, जीवन का आधार है नारी यह शब्द दी झज्जर केंद्रीय सहकारी बैंक की चेयरपर्सन नीलम अहलावत ने दूबलधन में आयोजित विश्व सहकारिता दिवस के अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए कही उन्होनें कहा कि हर वर्ष विश्व भर में मनाया जाता है और उनका सौभाग्य है कि आज वह इस दिवस को अपने गांव के लोगों के बीच में मना रहे हैं इस दौरान उनसे गांव में आने पर लोगों ने उनका स्वागत फूल माला से किया ।
गांव दूबलधन में आयोजित विश्व सहकारिता दिवस के अवसर पर आए हजारों लोगों को संबोधित करते हुए चेयरपर्सन नीलम अहलावत ने कहा कि आज वे एक साधारण से प्रोग्राम को करने के लिए गांव में आई थी लेकिन हजारों की संख्या में आप लोगों ने आकर जो मेरा मान सम्मान बढ़ाया है उसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करती है उन्होंने कहा कि नारी समाज की मूल ताकत है मेरा संकल्प है कि महिलाएं सहकारिता बैंक से जोड़कर अपने आप को आत्मनिर्भर बनाएं बैंक से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोन लेकर अपना स्वयं रोजगार करें साथ ही उन्होंने युवाओं से भी अपील की की वह भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में सहकारिता बैंक से जुड़े।
नीलम अहलावत ने बताया कि सहकारिता बैंक की शुरुआत किसानों द्वारा ही की गई थी और हम सबको इससे जुड़कर एक दूसरे की मदद करनी चाहिए उन्होंने बताया कि आज जो आपने गांव में अपने लोगों के बीच में आई है और जो उनका मान सम्मान यहां पर किया गया है इस सम्मान को उम्र भर नहीं भुला पाएंगे और समय आने पर इसका सवाया कर कर लौट आएंगे उन्होंने कहा कि उनका संकल्प ज्यादा से ज्यादा लोगों को सहकारिता से जोड़कर उनके भविष्य को सवारना है नीलम अहलावत ने बताया कि जो सहकारिता बैंक की शाखाएं खुली है और जो अधिकारियों ने आप लोगों को योजनाएं बताई है उनका आप लोग ज्यादा-से-ज्यादा फायदा उठाएं इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनका जल्द समाधान करने की बात कही इससे पूर्व गांव दूबलधन में आने पर महिलाओं के बुजुर्गों द्वारा उनका फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया तथा महिलाओं द्वारा शॉल उड़ाकर उनका गांव द्वारा सम्मान किया गया।

इस अवसर पर इस अवसर पर मुख्य रुप से महाबीर सरपंच बिध्यान, पूर्व सरपंच राजेन्द्र, कैप्टन सतबीर सिंह, जयभगवान, औमप्रकाश, सेनानिवृत्त विनोद कुमार मैनेजर, अधिवक्ता जगसेर काद्यान, अनिल उर्फ मोनू, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य जगपाल, प्रकाश धनखड़, एस.एन. कौशिक, रामकिशन पहलवान, पूर्व मैम्बर बलजीत, रोहताश, सुरेन्द्र, विजय काद्यान, धर्मेन्द्र, चांद, राजेन्द्र, बाला देवी, रेखा, मोनिका, ममता, नीतू, कांता, उर्मिला, पूनम, बीरो, संजू, आशा एवं शीला आदि मौजूद रहे।
