रोहतक जिले की ओमेक्स सिटी स्थित पेट्रोल पंप पर रात को कार सवार युवकों द्वारा सिगरेट पीने से मना करने पर सेल्समैन को लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई । पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पेट्रोल पंप के मालिक सुमित मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब 12 बजे स्विफ्ट गाड़ी में चार युवक आए। उक्त युवक शराब के नशे में थे। उन्होंने पहले गाड़ी में पेट्रोल डलवाया और बाद में वहां खड़े होकर सिगरेट पीने लगे। जब पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने सिगरेट पीने से मना किया तो उन्होंने गाली-गलौज आरंभ कर दी।

झगड़े को बढ़ता देखकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी भी एकत्रित हो गए। इसी दौरान उक्त आरोपी डंडे लेकर आए और सेल्समैन के साथ मारपीट की और चले गए। इसके बाद रात को करीब पौने तीन बजे उक्त युवक फिर से पेट्रोप पंप पर आ गए। उनमें से दो युवक डंडे लेकर आए और सेल्समैन हेमंत, गौरव, उमेश व अजय के साथ मारपीट की।

सेल्समैन बचने के लिए भागकर अंदर गया तो उक्त युवकों ने अंदर भी मारपीट की और शीशा भी तोड़ दिया। मारपीट करके जाते समय उक्त युवकों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

वहीं जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दो युवक ही लाठी-डंडों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। अब अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!