अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने भाजपा पर तंज कसा है कि भाजपा सैनिकों को दरबान बनाएगी। देश की रक्षा के लिए सरहदों पर सीना तानकर खड़े होने वाले हमारे जांबाज सैनिक, अब भाजपा दफ्तरों के आगे सिर झुकाकर चौकीदारी करते हुए नेताओं को सलाम करेंगे। यही है अग्निपथ योजना का सच, जो अब धीरे- धीरे सामने आने लगा है।
सैनिकों को दरबान बनाएगी बीजेपी – भाजपा नेता @KailashOnline
— Dr Sushil Gupta (@DrSushilKrGupta) June 19, 2022
देश की रक्षा के लिए सरहदों पर सीना तानकर खड़े होने वाले हमारे जांबाज सैनिक, अब बीजेपी दफ्तरों में आगे सर झुकाकर चौकीदारी करते हुए नेताओं को सलाम करेंगे l
यही है अग्निपथ योजना का सच, जो अब धीरे – धीरे सामने आने लगा है। pic.twitter.com/odCDAhxwBh
आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी ने कहा कि देश के युवाओं का अपमान मत करो। हमारे देश के नौजवान सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं, भाजपा दफ्तर के बाहर गार्ड की नौकरी नहीं। वहीं किरण चौधरी ने भी ट्वीट किया कि जिनके पूर्वज तिरंगे में लिपट कर घर आएं हों, वे 4 साल तिरंगे को सलाम करने के बाद किसी कार्यालय की चौकीदारी नहीं करेंगे।
तीन काले कानूनों की तरह अग्निपथ योजना के खिलाफ भी सभी को एकजुट होकर आंदोलन करना चाहिए। इनेलो अग्निपथ योजना के खिलाफ महामहिम राज्यपाल जी को ज्ञापन सौंपेगी और इसके खिलाफ बड़ा जन-आंदोलन करेगी।#अग्निपथ_भर्ती_योजना_रद्द_करो
— Abhay Singh Chautala (@AbhaySChautala) June 20, 2022
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने ट्वीट किया कि तीनों काले कानूनों की तरह अग्निपथ योजना के खिलाफ भी सभी को एकजुट होकर आंदोलन करना चाहिए। इनेलो अग्निनपथ योजना के खिलाफ महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी और इसके खिलाफ जन आंदोलन करेगी।
