रोहतक के गांव घिलौड़ खुर्द (खेड़ा) निवासी रोनित शर्मा ने एशियाई कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। उसके शानदार प्रदर्शन पर परिवार में खुशी का माहौल है। रोनित शर्मा के पिता अशोक शर्मा ने बताया कि किर्गिस्तान में एशियाई कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में रोनित शर्मा ने ग्रीको रोमन कुश्ती के 48 किलो भारवर्ग में प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला ईरान के पहलवान के साथ हुआ। इस मुकाबले में तीन-तीन मिनट के दो राउंड थे।

शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और अंक नहीं गवाए। अंतिम 40 सेकेंड पहले तक ईरान के खिलाड़ी का पलड़ा भारी था और वह 6-1 से बढ़त बनाए हुए था। अंतिम 40 सेकेंड में रोनित ने मुकाबले का रुख बदल दिया। अंतिम 40 सेकंड में शानदार प्रदर्शन कर 6 अंक जुटाए और 7-6 के अंतर से मुकाबला जीत लिया।

अशोक शर्मा ने बताया कि रोनित जब करीब 5 साल का था तो गांव के ही अखाड़े में जाने लगा और वहां कुश्ती सीखी। इसके बाद बड़ा हुआ रोनित का रुझान कुश्ती की तरफ बढ़ा। अपनों से बड़े लड़कों के साथ कुश्ती लड़ता था। स्कूल की छुट्‌टी होते ही कुश्ती सीखने चला जाता। साथ ही आसपास के गांवों में होने वाले दंगल में भी भाग लेकर रोनित ने कई मेडल जीते। इसके बाद अब रोनित सोनीपत के जुआं अखाड़ा में अभ्यास करता है।

रोनित इससे पहले भी कई मेडल जीत चुका है। 2021 में चंडीगढ़ में आयोजित कैडेट प्रतियोगिता के 48 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल, 2022 में झारखंड के रांची में आयोजित कैडेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। वहीं खेलो इंडिया के ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!