भिवानी बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियो ने अच्छे अंक लेकर विद्यालय का नाम रोहतक में रोशन किया। भिवानी बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम से विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। शानदार परिणाम के अंदर विद्यार्थियों के अंदर उत्साह और उमंग का समावेश करता हुआ उनके हौसलों की उड़ान दे रहा है।

विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर ब्लू बेल्स स्पोर्ट्स स्कूल, मदीना (रोहतक) के प्रशासक दीपक दांगी ने विद्यालय की उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा विद्यालय का परिणाम रोहतक के अंदर शानदार रहा है और इसका श्रेय इन सभी विद्यार्थियों के साथ -साथ अध्यापकों को भी जाता है।

प्रिंसीपल पुष्पा लाठर ने भी विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए कहा ऐसे ही शिक्षा के क्षेत्र में आप नित्य प्रतिदिन नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए विद्यालय का नाम सदैव रोशन करते हुए अपने सपनों को साकार करें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!