Man in handcuffs

Kaithal: हरियाणा पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एक आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान हिसार के 24 वर्षीय बुढ़ाना निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि तत्कालीन कैथल सीआईए-वन की टीम ने सात अगस्त को माता गेट कैथल के पास से हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में खापड़ निवासी संदीप व गौतम व प्योदा निवासी नवीन को आंसर-की सहित काबू किया था। थाना शहर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। इस मामले में 11 इनामी आरोपियों सहित 90 आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी ने बताया कि पूछताछ दौरान आरोपी कुलदीप ने कबूल किया कि उसने हिसार निवासी आरोपी धर्मबीर के माध्यम से प्याऊ माजरा निवासी नवीन से पुलिस भर्ती परीक्षा का लीक पेपर प्राप्त किया था। गहन पूछताछ बाद आरोपी सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!