हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 4 जून को खेलों इंडिया गेम्स शुरू हो रहा है। जिसका समापन 13 जून को होगा। इसकी मेजबानी हरियाणा को मिली है। इसमें कुल 25 खेल होंगे। इन खेलों को लेकर हम पूरी तैयार से हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री, चंडीगढ़ के प्रशासक को बुलाया जाएगा। साथ ही स्कूली बच्चों को भी आयोजन स्थल पर बुलाया जाएगा, इसकी व्यवस्था शिक्षा विभाग ने की है।
सीएम ने कहा कि हम ऐसे कोच तैयार करेंगे, ताकि दूसरे प्रदेशों के खिलाड़ी भी हमारे आकर प्रशिक्षण ले सकें। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत पंचकूला में 19 खेल, चंडीगढ़ में दो, अंबाला में दो, शाहबाद में एक तथा दिल्ली में दो खेल आयोजित किये जाएंगे। इन खेलों में 8500 से अधिक एथलीट्स भाग लेंगे।
सीएम ने कहा कि गर्मी होने के कारण अधिकतर खेल सुबह और शाम होंगे। खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर, ब्रांस सहित कुल 1866 अवार्ड दिए जाएंगे। हरियाणा पिछली बार 200 मेडल लेकर दूसरे स्थान पर रहा था। इस बार पहला स्थान हासिल करेगा। इस आयोजन पर 250 करोड़ खर्च हुए है। इसमें से139 करोड़ इंफास्ट्रकर पर और बाकी खिलाड़ियों के रहन सहन पर खर्च होगा। साई, केंद्र और हरियाणा सरकार का योगदान होगा।
थ्री स्टार होटल सभी को मिलेंगे और प्रोमिनेट लोगों को अच्छे होटल में ठहराया जाएगा। उत्तर भारत का सबसे अच्छा सेंटर बनाया गया, ताकि चोट लगने पर तुरंत इलाज होगा। हर दिन कोई न कोई महानुभाव विशिष्ठ अतिथि को बुलााएंगे। सीएम ने कहा कि हरियाणा अपनी धाकड़ संस्कृति को आगे बढ़ाएगा। हमारा जवान, पहलवान और किसान धाकड़ है। मनीपुर, मिजोरम की टीमें आ चुकी है।
सीएम ने कहा कि खेलो इंडिया एक ब्रांड है, इसकी अलग से मान्यता है। यह नेशनल प्रतियोगिता है। गोल्ड मैडल को 50 हजार रुपये, सिल्वर को 30 हजार और ब्रांज मैडल में 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। खेलों के बाद इसका रिव्यू किया जाएगा।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 400 मीटर का नया एथलैटिक्स सिंथैटिक ट्रैक और वार्मअप सिंथैटिक एथलैटिक्स ट्रैक बनाया गया है। इसके अलावा फुटबाल मैदान और एस्ट्रोट्रफ हॉकी मैदान बना है। स्टेडियम में 3 मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण तथा बैडमिंटन हॉल का नवीनीकरण किया गया है। मारकेंडेश्वर हॉकी स्टेडियम शाहबाद में हॉकी स्टेडियम का नवीनीकरण किया गया है। इसी प्रकार, अंबाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ओलंपिक साइज का ऑल वेदर स्विमिंग पूल तैयार किया गया है। यहां पर जिमनेजियम हॉल तथा फुटबाल मैदान का नवीनीकरण किया गया है।
