हरियाणा में सोमवार को रोडवेज का चक्का जाम रहा। रोडवेज कर्मचारियों की 2 दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई है। प्रदेश में कई जगह सुबह 2 बजे चलने वाली बसें नहीं चलीं। सिरसा में किसान यूनियन और कर्मचारियों ने सुबह 2 बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ से चलने वाली बस को रोक दिया। कर्मचारी दरी बिछाकर बस के आगे बैठ गए। वहीं अंबाला डिपो में रविवार रात को जो गाड़ियां पहले से बाहर थीं, वह ही चलीं।

रात 12 बजे के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने अंदर खड़ी बसें बाहर जाने से रोक दीं। अंबाला सिटी में करीब 47 बसें और अंबाला कैंट में 20 बसें रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी हैं। परंतु प्रशासन के पास उन्हें चलाने के लिए कर्मचारी नहीं हैं। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जयवीर घणघस का कहना है कि अंबाला डिपो में मौजूदा समय में 47 बसें खड़ी हैं। जो बसें, पहले बाहर गई थीं, वे भी चक्कर लगाकर वापस डिपो में आ रही हैं।

सिरसा बस स्टैंड के बाहर लगी यात्रियों की भीड़।

प्रदेश में बसें न चलने से यात्री परेशान हो गए हैं। बस स्टैंड पर खड़े बसों का इंतजार कर रहे हैं। कुछ लोग अपने गतंव्य तक पहुंचने के लिए प्राइवेट वाहनों का सहारा ले रहे हैं। लोगों को बसें न चलने के कारण इधर उधर भटकना पड़ रहा है। ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।

सिरसा में हड़ताल को समर्थन देने किसान यूनियन के सदस्य भी पहुंचे।

हिसार बस स्टैंड से रोडवेज की कुछ बसें चली हैं। वहीं रोडवेज विभाग ने सुबह 10 बजे तक प्रदेश के सभी डिपो प्रबंधकों से कर्मचारियों की डिटेल मांगी है। इसके बाद हर दो- दो घंटे बाद रिपोर्ट अधिकारी रोडवेज मुख्यालय को भेजेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!