रोहतक में एक चोर द्वारा चोरी की शिकायतकर्ता युवती व उसकी मां को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जानकारी के लिए आपको बतादें कि युवती ने उसके खिलाफ चोरी करने के मामले में केस दर्ज करा रखा है जिसके चलते चोर कह रहा है कि या तो केस वापस लो वरना तुम्हें और तुम्हारी मां को जान से मार दूंगा। मामले में युवती ने आरोपी पर दूसरा केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

रोहतक की पुरानी सब्जी मंडी निवासी प्रीति ने बताया कि होली के दिन उनके घर में पड़ोस में रहने वाल अजय घुस गया। घर से कीमती फोन चोरी करके भागने लगा। पुलिस को मामले की शिकायत दी। इसके बाद उस पर केस दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ जांच चल रही है। वहीं वह अब धमकी देने लगा है कि एफआईआर वापस ले लो नहीं तो गली का रास्ता रोक दूंगा। तुम्हें और तुम्हारी मां को जान से मार दूंगा।

इसी घर से चोरी करके भागा था आरोपी।

युवती ने बताया कि चोर जब उनके घर से चोरी करके भाग रहा था तो उसे घर की दीवार से कूदकर जाते हुए देखा। पुलिस ने उसे उसी शाम को गिरफ्तार कर लिया था। केस दर्ज कर पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। अब उसके हौसले फिर से बुलंद है और धमकी दे रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!