पत्नी शालिनी द्वारा केस किये जाने के बाद से दोनों ही सुर्ख़ियों में है और हनी सिंह की मुसीबतें बढती ही नज़र आ रही हैं, सिंगर हनी सिंह की पत्नी शलिनी तलवार ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस’ एक्ट के तहत दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की। हनी सिंह की पत्नी ने उन पर व अपने ससुर यानी हनी सिंह के पिता पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। इस मामले में कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त से पहले इस पर रिप्लाई करने के लिए कहा है।शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शालिनी तलवार ने हनी सिंह को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं और साथ ही उनके परिवार पर भी आरोप लगाए।

शालिनी ने बताया कि हनी सिंह का परिवार लगातार उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचा रहा था। शालिनी ने कहा कि हनी सिंह और उनके परिवार ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से इस कदर तोड़ दिया था कि उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वो कोई जानवर हैं। अब उन्होंने अपने ससुर यानी हनी सिंह के पिताजी पर एक गंभीर आरोप लगाया है। शालिनी का कहना है कि एक बार जब वो कपड़े बदल रही थीं तो वो उनके कमरे में घुस गए थे और उन्हें गलत तरीके से छुआ था। उन्होंने ये खुलासा किया है कि पिछले कई सालों  से वो लगातार डर में जी रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होने बताया कि हनी सिंह का परिवार लगातार उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचा रहा था। अपनी याचिका में उन्होने कहा, बीते कई सालों से हनी सिंह द्वारा उनके साथ मारपीट की जा रही हैं। शालिनी ने कहा कि हनी सिंह और उनके परिवार ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से इस कदर तोड़ दिया था कि उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वो कोई जानवर हैं। उन्होने याचिका में बताया कि उनके साथ बहुत ही बुरा सुलूक होता था।

बोलीं ससुर अक्सर मेरे को गलत तरीके से छुआ करते थे और हनी सिंह के बहार भी शारीरिक सम्बन्ध है

शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर चीटिंग करने का आरोप तो लगाया ही है साथ ही ससुर को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है। शालिनी ने बताया कि जब वो कपड़े बदलती थीं तो कभी कभी उनके ससुर उनके कमरे में घुस जाया करते थे और उन्हें गलत तरीके से छूते थे। इसके अलावा शालिनि ने खुलासा किया कि हनी सिंह के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध थे और वो एल्कोहल और ड्रग्स के एडिक्ट भी हैं। इतना ही नहीं, हनी सिंह ने अपनी सगाई की अंगूठी नहीं पहनी थी और साथ ही हनी सिंह शादी की तस्वीरों को ऑनलाइन डालने की वजह से मेरे साथ मारपीट करते थे। 

रिपोर्ट्स के अनुसार शालिनी ने मामले में 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगते हुए कहा है कि उनके साथ जानवरों की तरह बर्ताव किया गया है। शलिनी ने कोर्ट से ये भी आग्रह किया कि वो हनी सिंह को ये आदेश दें कि वो हर महीने दिल्ली में उनके घर के किराए के लिए उन्हें पांच लाख का चेक दें ताकि उन्हें अपनी मां पर निर्भर होकर ना रहना पड़े।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!