रोहतक में जमीनी विवाद के चलते गांव रैनकपुरा के लगभग एक दर्जन युवकों ने एक घर में घुसकर युवक व उसकी पत्नी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। चेहरे व पेट पर पर गहरे घाव के बाद युवक लहूलुहान हो गया। उसके घर के फर्श पर हर जगह खून ही खून फैल गया। इसके बाद भी आरोपी युवक को बेरहमी से पीटते रहे।

युवक की पत्नी ने पति की जान बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। मौके पर आए अन्य परिजनों देख हमलावर भागे। घायल का पीजीआई अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

रोहतक के गांव रैनकपुरा निवासी मंजू ने थाना सिटी में केस दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया है कि उसके पति जोगिंद्र व गांव के ही एक परिवार के लोगों के बीच कच्चा चमारिया में अखाड़ा की जमीन को लेकर विवाद है। उनका जमीन पर 60 साल से कब्जा है, लेकिन शुक्रवार शाम विवाद वाले परिवार के धर्मवीर ने उनके भतीजे सुमित को फोन कर कहा कि आज सारा झगड़ा खत्म कर देंगे, तुम्हें एक गज जमीन नहीं देंगे, जो करना है कर लो।

इसके आधा घंटा बाद धर्मवीर, सुमित, अजय, रवि, रोहताश, अंकुश, विकास, रोबिन, लक्ष्मण व अन्य दो-तीन लोग उनके घर में आ धमके। उनके पति जोगिंद्र पर तलवार, फरसा व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। पति के शरीर से खून बहता रहा और आरोपी फिर भी उन्हें पीटते रहे।

शिकायतकर्ता मंजू ने बताया कि उन्होंने पति को बचाने की कोशिश की तो आरोपी उन्हें घसीटते हुए घर के दरवाजे तक ले आए। उनके हाथों में लाठी मारी। इसके बाद मौके पर जुटे लोगों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित मंजू का कहना है कि पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। वहीं गंभीर रूप से घायल उनके पति पीजीआई अस्पताल में भर्ती हैं। मामले में थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है। वह जल्द ही गिरफ्त में होंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!